समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य राष्ट्र संत श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास किशनगढ़ (राजस्थान) में होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य राष्ट्र संत श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास किशनगढ़ (राजस्थान) में होने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा एवं चातुर्मास मंगल कलश स्थापना आर के कम्युनिटी सेंटर किशनगढ़ में 29 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे होगी। इस समय संघ में कुल 15 साधु व आर्यिका माताएं हैं। कार्यक्रम के आयोजक हैं श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत किशनगढ़। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि इस महोत्सव में देश भर से समाज श्रेष्ठी व समाजजन किशनगढ़ पहुंचेंगे। इसी श्रृंखला में इंदौर नगर से भी सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्त कारों और बसों से वहां पहुंचकर पुण्य लाभ लेंगे।













Add Comment