समाचार

मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज का 47वां अवतरण दिवस समारोह सम्पन्न : सूत्र विद्या पीठम, जैन प्रश्नोत्तरी और साधु लोकेशन सेवा की घोषणा


इंदौर के परिवहन नगर दिगंबर जैन मंदिर में अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के 47वें अवतरण दिवस का तीन दिवसीय समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक घोषणाएं भी की गईं। पढ़िए श्रीफल साथी प्रीतम लखवाल की यह रिपोर्ट।


इंदौर। दिगंबर जैन समाज परिवहन नगर के आयोजन एवं आरोहण परिवार के संयोजन में आयोजित अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के 47वें अवतरण दिवस का तीन दिवसीय समारोह रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुनि श्री का सान्निध्य प्राप्त हुआ तथा दीप प्रज्वलन, संगीतमय मंगलाचरण, गुरुपूजन एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुरुदेव का हुआ गुणानुवाद

सामाजिक संसद के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने मुनि श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का गुणानुवाद किया। सचिन जैन ने भी अपने श्रद्धाभाव व्यक्त किए। गुरु पूजन में पोडवाल दिगंबर जैन समाज, आरोहण परिवार, श्रीफल मीडिया ग्रुप एवं परिवहन नगर दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्यार्जन किया। अशोक जैन परिवार ने पाद प्रक्षालन किया तथा शास्त्र भेंट प्रकाश जैन परिवार और सहित अनेक भक्तों द्वारा किया गया

संगीतमय भक्ति से सराबोर रहा समारोह

संगम जैन एंड पार्टी ने संगीतमय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। निधि जैन, पंखुरी जैन, मीनल जैन, इशिका, हर्षिका जैन एवं उनकी टीम ने नृत्यांजलि प्रस्तुत की। अन्नू जैन ने कविता के माध्यम से मुनि श्री का जीवन परिचय बताया । श्रीफल जैन मीडिया ग्रुप की संपादक रेखा संजय जैन ने चार विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठि जैन ने किया।

रुचि और श्रद्धा का अंतर समझाया

अपने आशीर्वचन में मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज ने कहा कि रुचि और श्रद्धा दोनों अलग-अलग विषय हैं। किसी कार्य में रुचि होना पर्याप्त नहीं, बल्कि जीवन में श्रद्धा का विकास होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा व्यक्ति को आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ाती है और पाप से दूर रहने की प्रेरणा देती है।

सूत्र विद्या पीठम का होगा विस्तार

मुनि श्री ने बताया कि “सूत्र विद्या पीठम” के माध्यम से लगभग 4000 शैक्षणिक वीडियो तैयार किए जा रहे हैं, जिससे जैन आगम और सूत्रों का अध्ययन सरल एवं आधुनिक माध्यम से कराया जा सके। उन्होंने दिगंबर जैन नवग्रह अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद , महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल का आवश्यक साधन उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। अगस्त माह से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनके माध्यम से एक स्थान से देशभर के अनेक मंदिरों में बच्चों को शिक्षा दी जा सकेगी।

दो नई सेवाओं की घोषणा

मुनि श्री ने दो नई डिजिटल सेवाओं की घोषणा की—

– साधु लोकेशन सेवा : देशभर में विराजमान साधु-संतों की जानकारी 30 सेकंड में उपलब्ध होगी।

– जैन प्रश्नोत्तरी सेवा : जैन धर्म से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्कॉलरशिप व्यवस्था को किया जाए केंद्रीकृत

मुनि श्री ने कहा कि इंदौर में अनेक संस्थाएं स्कॉलरशिप प्रदान कर रही हैं, लेकिन कई बार वास्तविक जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता नहीं पहुंच पाती। उन्होंने सभी स्कॉलरशिप योजनाओं को एक केंद्रीकृत व्यवस्था से जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि पात्र विद्यार्थियों को पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

मन की शांति पुस्तक का हुआ विमोचन

समारोह के दौरान अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज द्वारा रचित “मन की शांति” पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। इस प्रेरणादायी ग्रंथ में 50 अध्यायों के माध्यम से मन की शांति प्राप्त करने के 50 जीवनोपयोगी सूत्र प्रस्तुत किए गए हैं। पुस्तक का उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव और मानसिक अशांति के बीच आत्मचिंतन, संयम, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टि के माध्यम से स्थायी शांति का मार्ग दिखाना है।

चातुर्मास को लेकर शुभ संकेत

मुनि श्री ने बताया कि आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का चातुर्मास इंदौर में हो रहा है तथा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास की भी प्रबल संभावना है। उन्होंने समाज से संगठित होकर धर्मप्रभावना और गुरु सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समाज की रही गरिमामयी सहभागिता

समारोह में परिवहन नगर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष नवीनत जैन, नरेन्द्र वेद ,सामाजिक संसद के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा,महामंत्री हर्ष जैन,टी.के. वेद,सचिन जैन, पोरवाड़ समाज अध्यक्ष नमीष जैन,दिलीप पाटनी, मनोहर झांझरी,राकेश विनायका,विमल,झांझरी,राजेश नीता जैन,कमल रावंका,मनीष नायक,मयंक जैन, गजेंद्र जैन, पंखुरी जैन, निधि जैन, मीनल जैन, वर्णित जैन, नवनीत जैन,दिलीप राजपाल, हेमन्त जैन,कमलेश जैन, संजय पापड़ीवाल, विनोद जैन, अनिमेष मादावद, संदीप मादावत, पीयूष गाँधी, विनीत अजमेरा,राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, लोकेंद्र जैन, अभिषेक जैन, रोहित जैन, हंसा जैन, प्रतिभा धनोते, मोना कासलीवाल, नूतन जैन, नीरू जैन, पुष्पा दबाड़े, दिलीप दबाड़े सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page