समाचार

अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच ने मेधावियों का किया सम्मान : शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए निरंतर सक्रिय


अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच ने श्रुत पंचमी के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं 10वीं-12वीं के लगभग 80 मेधावी विद्यार्थियों का विभिन्न झोनों में सम्मान किया। मंच शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की यह रिपोर्ट।


सनावद। अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मक प्रतिभा

मुख्य मीडिया प्रभारी आशीष जैन एवं सन्मति जैन काका ने बताया कि श्रुत पंचमी के अवसर पर खंडवा जोन द्वारा “जिनवाणी सजाओ, रील बनाओ” प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान दीपाली श्रेष्ठी जैन (इंदौर), द्वितीय रश्मि ललित (इंदौर) एवं तृतीय नमिता विपुल (खंडवा) ने प्राप्त किया।

80 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

शिक्षा समन्वयक अंतिम जैन अंजड़ एवं डॉ. मंजुला जैन (नासिक) ने बताया कि मंच द्वारा विभिन्न झोनों में 10वीं एवं 12वीं के लगभग 80 मेधावी विद्यार्थियों का माला, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां

अध्यक्ष समीर जैन एवं सचिव ऋतु जैन ने बताया कि दुबई निवासी मूलतः सनावद की तनिषा धनोते ने CBSE में 98% अंक प्राप्त किए, जबकि मुंबई की काव्या जैन ने ICSE में 99.2% अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक प्राप्त की। काव्या ने खेलों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।

शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पण

महिला अध्यक्ष नीना जैन एवं कार्याध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि मंच शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जरूरतमंदों की निरंतर सहायता कर रहा है तथा समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page