समाचार

अहिंसा नगर सागवाड़ा में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ध्वजारोहण के साथ शुरू : भगवान पार्श्वनाथ जिनालय में दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ


अहिंसा नगर, सागवाड़ा स्थित भगवान पार्श्वनाथ जिनालय में दो दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं पंडाल उद्घाटन के साथ हुआ। आचार्य कनकनंदी जी गुरुदेव के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पढ़िए श्रीफल साथी राजस्थान ब्यूरो की यह रिपोर्ट।


सागवाड़ा। अहिंसा नगर स्थित भगवान पार्श्वनाथ जिनालय में दो दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह आचार्य कनकनंदी जी गुरुदेव एवं प्रतिष्ठाचार्य हसमुख जी पंडित के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

ध्वजारोहण एवं पंडाल उद्घाटन

महोत्सव का शुभारंभ श्री राजेंद्र जी जैन (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परिवार द्वारा ध्वजारोहण तथा 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया परिवार द्वारा पंडाल उद्घाटन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मंगलाचरण के साथ आयोजन का स्वागत किया।

दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन

उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का पुण्यार्जन खोड़निया परिवार को प्राप्त हुआ। धार्मिक विधि-विधानों के साथ पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई।

विभिन्न पात्रों का सम्मान

महोत्सव में सौधर्म इंद्र, भगवान के माता-पिता, कुबेर इंद्र, ईशान इंद्र, सनत कुमार इंद्र, महेंद्र इंद्र, यज्ञनायक, महामंडलेश्वर राजा सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों की भूमिकाओं का निर्वहन करने वाले परिवारों का 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सागवाड़ा के सेठ महेश नोगामिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, महासचिव साधना कोठारी, हाई पावर कमेटी के अशोक जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद शाह, निलेश संघवी, अश्विन बोबड़ा, रिनेश कोठारी, दिनेश मेहता, महावीर जैन, राजेश जैन, मिनेश शाह, दिनेश जांगा, नगोंलाल शाह, बदामीलाल खोड़निया, अरुणा खोड़निया सहित अनेक समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्रद्धा और भक्ति का वातावरण

धार्मिक अनुष्ठानों, मंगल विधानों और समाजजनों की सक्रिय सहभागिता से पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page