श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन सुदर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र आँवा में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, भक्तामर विधान, 108 जाप एवं हवन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
जयपुर/आँवा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन सुदर्शनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र आँवा में मूलनायक तीर्थंकर भगवान 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस पावन अनुष्ठान का सौभाग्य राजा बाबू, सुनील सेठी परिवार (मालपुरा), पदम जैन बिलाला, सोभाग अजमेरा, महेश काला, विनय सेठी, नरेन्द्र, सुरेंद्र एवं प्रकाश सहित अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
भक्तामर विधान का हुआ आयोजन
अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत तीर्थ क्षेत्र पर भक्तिभाव से भक्तामर विधान पूजन का आयोजन किया गया। विधानाचार्य पीयूष जैन ने संगीतमय वातावरण में विधान को विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र के प्रत्येक श्लोक पर अर्घ्य अर्पित करते हुए श्रीफल समर्पित किए।
108 जाप एवं हवन सम्पन्न
विधान के उपरांत “सर्वार्थसिद्धिदायक शांतिनाथाय नमः” मंत्र के 108 जाप कर हवन संपन्न कराया गया। आयोजन का समापन शांति पाठ, विसर्जन पाठ एवं भगवान की मंगल आरती के साथ हुआ।
विभिन्न शहरों से पहुंचे श्रद्धालु
आयोजन में जयपुर, मालपुरा, बंथली, टोंक एवं देवली सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें दीपा पाटनी, नीना काला, वर्षा सेठी, साक्ष्य सेठी, जितेन्द्र, सन्नी, पुष्पा बिलाला, वंदना, उर्मिला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।
विवाह वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर जनकपुरी जयपुर के सुनील-अलका सेठी (मालपुरा) तथा गजेन्द्र-राजकुमारी पाटनी को विवाह वर्षगांठ पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। तीर्थ क्षेत्र के व्यवस्थापकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।













Add Comment