समाचार

क्षुल्लिका सुनय श्री माताजी ने कहा- धार्मिक ज्ञान के बगैर जीवन अधूरा : श्री जैन अटा मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर सामूहिक समापन, मेधावी हुए सम्मानित


नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन क्षुल्लिका सुनय श्री माताजी के सानिध्य में हुआ। ललितपुर से पढ़िए, यह रिपोर्ट…


ललितपुर। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन क्षुल्लिका सुनय श्री माताजी के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्कारों के बगैर जीवन अधूरा है। धार्मिक ज्ञान के लिए ऐसे शिविरों के माध्यम से हजारों की संख्या में श्रावक लाभान्वित होते हैं। जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने ललितपुर नगर के सभी जैन मंदिरों में आयोजित हुए शिविर में सांगानेर संस्थान के विद्वानों द्वारा दिए गए धार्मिक ज्ञान को उपयोगी बताया। जिसके माध्यम से वालकों से लेकर वृद्धों तक ने शिविर में हिस्सा लेकर ज्ञानार्जन किया।

दो हजार से अधिक शिविरार्थी लाभान्वित

इस दौरान शिविर संयोजक आलोक मोदी एवं मुकेश शास्त्री ने बताया कि शिविर में सांगानेर संस्थान के 30 युवा विद्वानों द्वारा छहढाला, इष्टोपदेश, श्रावकाचार, द्रव्यसंग्रह, तत्वार्थसूत्र, कर्मकाण्ड, जीवकाण्ड, आलाप पद्धति, गोम्मटसार, सिद्धान्त प्रवेशिका, बालवोध भाग एक व दो का प्रशिक्षण दिया जिसमें दो हजार से अधिक शिविरार्थी लाभान्वित हुए।

युवा विद्वानों को सम्मानित किया

शिविर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री विराग सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में किट सामग्री का पुर्याजन संजीव कुमार राजीव जैन लकी परिवार एवं शिविर में ज्ञानार्जन कराने आए युवा विद्वानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के जैन मंदिरों में शिविर मंगल कलश स्थापनकर्ता पुर्ष्याजक परिवारों को सम्मानित कर उन्हें कलश प्रदान किए गए।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, संयोजक सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, महेन्द्र जैन पंचमनगर,सतीश नजा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, धन्यकुमार जैन एड, बंटी मोदी कचरौदा, मनोज जैन जड़ी-बूटी, महेन्द्र सराफ, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीष जैन, संतोष जैन गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे जबकि, शिविर संयोजन में संजीव जैन महरौनी, दीपक जैन सागर, डॉ.सचिन शास्त्री, ऋषभ जैन कारीटोरन, अरिहंत जैन, आकाश जैन, अनुराग जैन संजय सोयल, सौरभ जैन, अर्पित जैन पथरिया, कमलेश शास्त्री कुण्डलपुर के अतिरिक्त विदुषि रिया जैन, विदुषी प्रिया जैन का विशेष योगदान रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page