समाचार

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने लिखा द्वारा सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र : संतों के विरुद्ध रचे जा रहे षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग


जैन संतों के विरुद्ध षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच हो इस मांग को लेकर जिनशासन एकता संघ ने सीएम को पत्र लिखा। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार संघ ने ध्यान आकर्षित किया कि पिछले कुछ समय से सागर, अशोकनगर और आस-पास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन संतों के विरुद्ध षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच हो इस मांग को लेकर जिनशासन एकता संघ ने सीएम को पत्र लिखा। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने बताया कि सागर-अशोकनगर में सोशल मीडिया पर अनर्गल दुष्प्रचार से समाज का सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने मुख्यमंत्री यादव को पत्र के माध्यम से संत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

 मध्य प्रदेश दिगंबर संतों की पवित्र तपस्थली,

मध्य प्रदेश में विहार कर रहे जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संतों के विरुद्ध रचे जा रहे षड्यंत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। राष्ट्रीय जिन शासन संघ के केंद्रीय संघ नायक राकेश जैन गोहिल द्वारा क्रमांक संग./2026/124 के तहत यह पत्र प्रेषित किया है। पत्र में कहा गया कि मध्य प्रदेश दिगंबर जैन समाज बहुल राज्य है और इसे जैन संतों की पवित्र साधना स्थली माना जाता है। आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ने भी मध्य प्रदेश विशेषकर बुंदेलखंड को अपनी तपस्थली बनाया था। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में सभी संघों के जैन संतों का निरंतर मंगल विहार और भ्रमण होता रहता है। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार संघ ने ध्यान आकर्षित किया कि पिछले कुछ समय से सागर, अशोकनगर और आस-पास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जो सोशल मीडिया पर जैन संतों के खिलाफ अनर्गल व आपत्तिजनक दुष्प्रचार कर समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

सागर से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

दद्दू ने कहा कि इस विषय पर अशोकनगर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई की गई है। इस संबंध में अशोकनगर जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कांसल द्वारा 3 जून को कोतवाली अशोकनगर मेंFIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं थाना प्रभारी ने समाज की भावनाओं को समझा और त्वरित कार्रवाई करते हुए सागर से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। कलौ एकता बलम्” के ध्येय के साथ संघ ने संत सुरक्षा हेतु सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page