समाचार

निःशुल्क जल सेवा 18वें वर्ष में प्रवेश : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी का सेवा के साथ स्वच्छता का भी संकल्प


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी की ओर से रेलवे स्टेशन पर गत 18 वर्षों से संचालित निःशुल्क जल सेवा निरंतर जारी है। आपकी यात्रा, हमारी सेवा के संकल्प के साथ यह सेवा रेल यात्रियों के बीच एक मिसाल बन चुकी है। गंगापुर सिटी से पढ़िए, यह खबर…


गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी की ओर से रेलवे स्टेशन पर गत 18 वर्षों से संचालित निःशुल्क जल सेवा निरंतर जारी है। आपकी यात्रा, हमारी सेवा के संकल्प के साथ यह सेवा रेल यात्रियों के बीच एक मिसाल बन चुकी है। प्रतिदिन सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक ग्रुप के सदस्य एवं उनके परिवारजन स्टेशन पर उपस्थित रहकर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराते हैं। इसके अतिरिक्त दिनभर सेवादार जल सेवा में तैनात रहते हैं। सेवा में 4 दर्जन से अधिक जल सेवक साथी, महिलाएं एवं बच्चे भी सक्रिय सहयोग करते हैं। प्रतिदिन हजारों लीटर शीतल जल का वितरण किया जाता है, जिससे हजारों रेलयात्रियों को राहत मिलती है। विशेष बात यह है कि जल सेवा के साथ-साथ जल सेवक प्लेटफार्म की सफाई का भी ध्यान रखते हैं और नियमित सफाई करते हैं। इस पुनीत कार्य में शहर के समाजसेवियों का भी निरंतर सहयोग प्राप्त होता है।

पदाधिकारीगण का कहना है

अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। सचिव महेश जैन एवं कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सोगानी के निर्देशन में यह कार्य संचालित है। जल सेवा संयोजक धर्मेंद्र जैन पांड्या तथा सहसंयोजक योगेंद्र जैन एवं दीपक गोयल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से जुटे हैं। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी के जल सेवा संयोजक धर्मेंद्र जैन पांड्या ने शहरवासियों से भी इस सेवा में सहयोग की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page