जैन मिलन अरिहंत की ओर से श्री दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पुराना हलवाई थाना में 17 से 24 मई तक लगाया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से श्री दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पुराना हलवाई थाना में 17 से 24 मई तक लगाया गया। इस शिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम चित्र अनावरण मंजू जैन, रेखा जैन, सुमन जैन ने किया तथा दीप प्रज्वलन पधारे हुए अतिथि गणों ने किया। पुरस्कार वितरणकर्ता संजीव जैन बल्लू रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को जैन धर्म, संस्कार, संस्कृति, पूजा-विधि एवं नैतिक शिक्षा की जानकारी दी गई। समापन समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, धार्मिक गीत एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित समाजजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में धार्मिक संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उसके उपरांत परीक्षा के परिणाम घोषित किये गए, जिसमें सभी बच्चों एवं महिलाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।
पाठशाला के बच्चों द्वारा नृत्य एवं लघु नाटिका की सुन्दर प्रस्तुति दी गई| मंच का संचलन ब्राह्मी नव्या जैन द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा सोनल जैन पत्रकार का विशेष सम्मान भी किया गया तथा सांगानेर से पधारे हुए विद्वान अंशुल भैया जी एवं चेतन भैया जी का सम्मान संजीव कुमार जैन (बल्लू) अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में अतिशय क्षेत्र बरई मंदिर के अध्यक्ष अशोक जैन पीपरी, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी शाह विमलचंद जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, राकेश जैन बच्चू, दिनेश जैन वकील, विनोद जैन इलेक्ट्रीकल, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई थाने के अध्यक्ष संजीव जैन बल्लू, मंत्री अशोक जैन पेंटर, जैन मिलन अरिहंत भिंड के अध्यक्ष मुकेश जैन राजू, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रजत जैन निकेत जैन निक्की, अजित जैन सोनू एव अन्य सदस्य उपस्थित रहे | शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले सभी परिवारों को जैन मिलन अरिहंत भिण्ड के पदाधिकारी अजित जैन सोनू द्वारा धन्यवाद एवं शुभकामनायें प्रदान की गई। अंत में सभी ने मिलकर धर्म प्रभावना एवं समाज में संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया।













Add Comment