दिगंबर जैन युवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट डेज ग्रुप अहमदाबाद की टीम को हाल ही में एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक अवसर प्राप्त हुआ। टीम ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, महान दानवीर, जैन समाज के भामाशाह एवं आरके मार्बल के अशोक पाटनी साहब से आत्मीय मुलाकात की।अहमदाबाद से पढ़िए, यह खबर…
अहमदाबाद। दिगंबर जैन युवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट डेज ग्रुप अहमदाबाद की टीम को हाल ही में एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक अवसर प्राप्त हुआ। टीम ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, महान दानवीर, जैन समाज के भामाशाह एवं आरके मार्बल के अशोक पाटनी साहब से आत्मीय मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर डेज ग्रुप की टीम ने उन्हें आगामी डेज हाउजी 2026 एवं सम्मान समारोह” के लिए सादर आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 7 जून को अहमदाबाद के दिनेश हॉल में आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम संगीत, मनोरंजन से परिपूर्ण रहेगा, साथ ही सम्मान समारोह में जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति का सम्मान भी किया जाएगा। मुलाकात के दौरान अशोक पाटनी ने डेज ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की खुले दिल से सराहना की। डेज ग्रुप अहमदाबाद द्वारा आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम समाज में सेवा, सम्मान एवं सांस्कृतिक एकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।
इस दौरान उन्होंने टीम के सभी सदस्यों के साथ चर्चा की तथा समाज सेवा, एकता एवं युवा शक्ति के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए एवम बताया की समाजहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहने चाहिए। डेज ग्रुप के अध्यक्ष मनीष पाटनी ने बताया कि अशोक जी पाटनी की डेज ग्रुप के साथ ये मुलाक़ात बहुत ही भावनात्मक एवम प्रेरणादायक क्षण रहा। अशोक जी पाटनी ने आत्मीयता के साथ डेज ग्रुप को आश्वासन दिया कि डेज ग्रुप के हर सामाजिक, धार्मिक एवम मानव सेवा के हर कार्य में वह उनके साथ खड़े है ।
उनके इन प्रेरणादायक शब्दों ने पूरी टीम में नई ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया। अशोक पाटनी जैसे महान व्यक्तित्व का आशीर्वाद एवं समर्थन मिलना डेज ग्रुप के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।













Add Comment