समाचार

आचार्यश्री भारत भूषण जी ने नेमि गिरनार यात्रा के लिए दिया आशीर्वाद : आचार्य बोले- भगवान नेमिनाथ मोक्षस्थल पर उनकी भावनाओं को अपनी आत्मा तक पहुंचाना महान भाग्य उदय, 


भगवान नेमीनाथ जी के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी धर्मयात्रा जुलाई में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए भ्रमण कार्य किया जा रहा है। विश्व जैन संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आचार्य श्री भारत भूषण और आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी ने गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद दिया है। जलालाबाद से पढ़िए, यह खबर…


जलालाबाद। भगवान नेमीनाथ जी के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी धर्मयात्रा जुलाई में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए भ्रमण कार्य किया जा रहा है। विश्व जैन संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आचार्य श्री भारत भूषण और आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी ने गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद दिया है। वहीं जलालाबाद और टिकरौल में अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान और शांतिनाथ भगवान से भी गिरनार धर्म यात्रा के लिए आशीर्वाद लिया गया है। विश्व जैन संगठन की ओर से बताया गया कि दिल्ली से गिरनार जी तक 25 जून को आरंभ होकर विभिन्न राज्यों से होकर 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने वाली 25 दिवसीय 5100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए 23 मई को अतिशय क्षेत्र के दर्शन कर पूज्य संतों का मंगल आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया गया। रामपुर मनीहारन में ससंघ विराजमान आचार्य श्री भारत भूषण जी ने गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए विश्व जैन संगठन के सदस्यों और सहयोगियों को मंगल आशीर्वाद देते हुए समस्त समाज को भगवान नेमिनाथ के मोक्ष दिवस पर मोक्षस्थल गिरनार जी के दर्शन और चरण वंदन कर नेमि प्रभु की भावनाओं को अपनी आत्मा तक पहुंचाने के लिए महान भाग्य का उदय होना बताया।

गुजरात तीर्थ क्षेत्र कमेटी करेगी भोजन की व्यवस्था

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने सभी समाजजनों को 25 जून को दिल्ली से आरंभ होकर 19 जून को गिरनार जी पहुंचने वाली श्री नेमी गिरनार धर्म यात्रा से जुड़ने, सहयोग करने और 20 जुलाई को गिरनार वंदना के लिए निवेदन किया है और गुजरात तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा गिरनार आने वाले सभी श्रद्धालुओं के रहने भोजन की व्यवस्था किए जाने की सूचना दी। भारतवर्षीय दिगंबर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के दिल्ली अंचल के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने 20 जुलाई को गुजरात पुलिस प्रशासन से गिरनार वंदना में सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए संगठन की धर्म यात्रा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सभा में संगठन के सम्मानित सदस्य अनुज जैन लक्ष्मी नगर, दिल्ली, सहारनपुर शाखा अध्यक्ष अरिहंत जैन, मंत्री आयुष जैन, सदस्य विनीत जैन, आयुष जैन, निपुण जैन और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों का कमेटी ने किया स्वागत 

संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जलालाबाद से शामली की ओर ससंघ विहार कर रहे आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के दर्शन का गिरनार धर्म यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। शामली से मोहित जैन उपस्थित रहे। जलालाबाद में विराजमान अतिश्यकारी भगवान पार्श्वनाथ और टिकरौल में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ और भगवान शांतिनाथ की प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जलालाबाद अतिशय क्षेत्र अध्यक्ष सुशील जैन और टिकरौल अध्यक्ष तुषार जैन ने कमेटी की ओर से सभी का स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page