समाचार

भीषण गर्मी में दो जैन संत कर रहे है अकेले विहार : जसवंत नगर से सिरसागंज की ओर चल रहा है विहार


उत्तर प्रदेश के जसवंत नगर से सिरसागंज के लिए जैन संतो का विहार चल रहा है। इसमें पाठशाला प्रेरक बाल मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज का मंगल विहार रास्ते में अकेले कर रहे हैं। जैन समाज का कोई भी व्यक्ति विहार में चलने वाला नहीं है। जसवंत नगर से सोनल जैन की यह रिपोर्ट..


जसवंत नगर। उत्तर प्रदेश के जसवंत नगर से सिरसागंज के लिए जैन संतो का विहार चल रहा है। इसमें पाठशाला प्रेरक बालमुनि अनुकरण सागर महाराज का मंगल विहार रास्ते में अकेले कर रहे हैं। जैन समाज का कोई भी व्यक्ति विहार में चलने वाला नहीं है। सोनल जैन पत्रकार ने बताया कि 2 जैन संतो का जसवंत नगर से सिरसागंज के लिए बिहार चल रहा है।

क्या जैन संतों की सुरक्षा के लिए जैन समाज आगे नहीं आ सकता। जसवंत नगर और सिरसागंज में जैन समाज के लोग नहीं है। रास्ते में चलते समय ऐलक जी महाराज के पैर में चोट लगी हुई है और आज मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज का अंतराल हो गया। महाराज जी का मंगल विहार में एक व्यक्ति चलने वाला नहीं है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page