समाचार

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का निराला रंग बिहार में भूमि पूजन : निराला रंग बिहार बनेगा अयोध्या नगरी जहां पर भगवान का होगा पंचकल्याणक


पट्टाचार्यश्री विशुद्धसागरजी के ससंग सानिध्य में 5 से 10 जून तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निराला रंग बिहार बनेगा। अयोध्या नगरी जिसका शुक्रवार को प्रातः काल 8 बजे भूमि पूजन प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन ने विधि विधान से किया गया। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


भिंड। पट्टाचार्यश्री विशुद्धसागरजी के ससंग सानिध्य में 5 से 10 जून तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निराला रंग बिहार बनेगा। अयोध्या नगरी जिसका शुक्रवार को प्रातः काल 8 बजे भूमि पूजन प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन ने विधि विधान से किया गया। पार्षद मनोज जैन ने बताया कि आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का होने जा रहा है। जिसका आज भूमि पूजन विधि विधान से किया गया। जिसमें सौधर्म इंद्र इंद्राणी बने देवेंद्र जैन शशि जैन एवं कुबेर मोहन जैन सरोज जैन एवं अन्य पात्रों द्वारा मंडप की शुद्ध एवं भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ में भूमि पूजन बेदी का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाता है।

जिस पर भगवान के विधि विधान से कार्यक्रम किए जाएंगे और वहीं पर आचार्य द्वारा मुनि राजांे द्वारा कान में सूर्य मंत्र देकर एक पाषाण पत्थर भगवान बनने की क्रियाएं होगी। वहां पर उपस्थित देवेंद्र जैन, मोहन जैन, दामिनी जैन, मोहित जैन, वैभव जैन, पिंकू जैन, चंद्र मोहन जैन, वीरेंद्र जैन, अनीता जैन, मंजू जैन, मीना जैन, रंजना जैन, रेनू जैन, शिल्पी जैन, शोभा जैन, अनिता जैन, किरण जैन, राजेंद्र जैन, मोनू जैन, पार्षद मनोज जैन, मनीष जैन, श्रेयांश जैन, सोनू जैन विनोद जैन डोचरा आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page