ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ इन दिनों विराजमान हैं। 22 मई को आचार्यश्री के मंगल सानिध्य में धर्मसभा की गई। जिसमें वर्षायोग 2026 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। धर्मसभा में फिरोजाबाद, अलीगढ़, टूंडला, बरहन, छीपीटोला, कमलानगर और जयपुर हाउस सहित विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ इन दिनों विराजमान हैं। 22 मई को आचार्यश्री के मंगल सानिध्य में धर्मसभा की गई। जिसमें वर्षायोग 2026 को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। धर्मसभा में फिरोजाबाद, अलीगढ़, टूंडला, बरहन, छीपीटोला, कमलानगर और जयपुर हाउस सहित विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। धर्मसभा में विभिन्न नगरों की संस्थाओं ने आचार्यश्री से चातुर्मास के लिए भावपूर्ण निवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर गुरुदेव ने सभी समाजों को धर्म प्रभावना एवं आध्यात्मिक उन्नति का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। सभा में घोषणा की गई कि वर्षायोग 2026 का मंगल सौभाग्य फिरोजाबाद जैन समाज को प्राप्त हुआ है जबकि, मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज ससंघ अलीगढ़ में चातुर्मास करेंगे। इसके साथ ही कमलानगर एवं छीपीटोला जैन समाज ने आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर ग्रीष्मकालीन वाचना के लिए निवेदन किया, जहां आचार्यश्री ससंघ ने कमलानगर और छीपीटोला में वाचना करने का सौभाग्य प्रदान किया।
मुनिश्री शिवदत्त सागर जी शीघ्र ही उपाध्याय पद से होंगे विभूषित
धर्मसभा में यह भी घोषित किया गया कि मुनिश्री शिवदत्त सागर जी महाराज को शीघ्र ही उपाध्याय पद से विभूषित किया जाएगा। वहीं 25 मई को आचार्यश्री अपनी 8 पिच्छी के विशाल ससंघ के साथ ट्रांस यमुना कॉलोनी से मंगल विहार कर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर डी-ब्लॉक पहुंचेंगे। इस घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, कुमार मंगलम जैन, नीरज जैन, मनोज जैन बल्लो, मुरारीलाल जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, अभिषेक जैन, प्रमोद जैन, चंद्रकांत जैन, राजेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment