आचार्य श्री विनम्र सागरजी महाराज की प्रेरणा से वीतराग शासन बालिका मंडल द्वारा स्थानीय श्री परेड जैन मंदिर में विनम्र एकेडमी संस्कार शिविर का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…
अंबाह। आचार्य श्री विनम्र सागरजी महाराज की प्रेरणा से वीतराग शासन बालिका मंडल द्वारा स्थानीय श्री परेड जैन मंदिर में विनम्र एकेडमी संस्कार शिविर का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर एक माह तक संचालित होगा, जिसमें बच्चों को धर्म, संस्कार एवं साधना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिविर में बच्चों को भगवान की पूजा-अर्चना की विधि, अभिषेक, शांतिधारा, आरती एवं जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नवकार मंत्र, भक्तामर स्तोत्र, सामायिक, योग, ध्यान एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संचालक राजुल जैन सहित नरेश चंद्र जैन गुरुजी, महेश चंद्र जैन एमपीईबी एवं समाज के अनेक महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।













Add Comment