कठोर तप और संयम की प्रतिमूर्ति आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने ससंघ प्रातः 5 बजे ब्रिज पब्लिक स्कूल, छलेसर से मंगल विहार प्रारंभ कर मंगलवार को ताज नगरी आगरा में दो वर्षों बाद पुनः मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। भीषण गर्मी और तपती सड़कों के बीच जहां आमजन के पैरों में छाले और फफोले पड़ रहे हैं, वहीं कठोर तप और संयम की प्रतिमूर्ति आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने ससंघ प्रातः 5 बजे ब्रिज पब्लिक स्कूल, छलेसर से मंगल विहार प्रारंभ कर मंगलवार को ताजनगरी आगरा में दो वर्षों बाद पुनः मंगल प्रवेश किया। आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री शिवदत्तसागर जी महाराज ससंघ के आगमन से श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। आचार्यसंघ पीएनसी कोल्ड स्टोरेज होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, ट्रांस यमुना कॉलोनी पहुंचा, जहां ट्रांस यमुना कॉलोनी जैन समाज ने पाद प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर तृप्ति, पारुल, खुशबू एवं प्रीति ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। मुनिश्री शिवदत्तसागर जी एवं आचार्यश्री निर्भयसागर जी के मंगल प्रवचन हुए। जिनमें धर्म, संयम और तप की महिमा का संदेश दिया गया। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने नवधा भक्ति पूर्वक आचार्यसंघ की आहार चर्या संपन्न कराई।
इस मौके पर में कुमार मंगलम जैन, पवन जैन, सुरेंद्र जैन, अर्पित जैन, पुष्पेंद्र जैन, सिद्धशरण जैन, राजेश जैन, कैलाश चांद जैन, मोहित जैन, संदीप जैन, अनुभव जैन, वैभव जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, पूजा जैन, वीरेंद्र जैन, शुभम- जैन, चंद्रप्रकाश जैन सहित ट्रांसयमुना कॉलोनी समिति, बरहन जैन समाज, एनसीसी क्लब छीपीटोला, आगरा परिषद एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment