जैन सोशल ग्रुप (जेएसजी) प्लैटिनम के तत्वावधान में ग्रुप की महिला सदस्याओं के लिए एक भव्य और अनूठे महिला सम्मेलन सह सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
उदयपुर । जैन सोशल ग्रुप (जेएसजी) प्लैटिनम के तत्वावधान में ग्रुप की महिला सदस्याओं के लिए एक भव्य और अनूठे महिला सम्मेलन सह सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय होटल हिस्टोरिया रॉयल में आयोजित इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा ‘पिंक बार्बी’ थीम पर आधारित थी। इस खास आयोजन में ग्रुप की लगभग 60 महिला सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कार्यक्रम को बेहद यादगार बनाया।
बार्बी लुक में खिलीं सदस्याएं, दोपहर से शुरू हुआ उल्लास
ग्रुप के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि सम्मेलन की थीम के अनुसार सभी महिला सदस्य दोपहर 2 बजे आकर्षक पिंक (गुलाबी) बार्बी परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुईं। पूरा हॉल गुलाबी रंग के गुब्बारों और बार्बी थीम की सजावट से महक उठा। इस दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के दिलचस्प और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बैलून गेम, क्रिएटिव पोज़ गेम और क्लासिक हाउसी (तंबोला) शामिल रहे। सभी सदस्याओं ने इन खेलों का भरपूर आनंद लिया।
इन्हें मिला बार्बी खिताबों का गौरव
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ श्प्लैटिनम बार्बीश् का खिताब मोनिका जैन को दिया गया। वहीं पूनम जैन को ‘बार्बी क्वीन ऑफ द डे’ और सोनल जैन को ‘स्पार्कल स्टार बार्बी’ के विशेष खिताब से नवाजा गया।
समारोह में रही गरिमामयी उपस्थिति
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत और सचिव लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर प्रथम महिला शीतल जैन, नीता हरकावत, रयन जैन, शर्मिला रत्नावत और मनीषा जैन विशेष रूप से उपस्थित थीं। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किरण जैन, सोनल कोठारी, खुशबू सुराणा, पूनम जैन और ज्योति टीमरवा सहित सभी 60 सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। आभार प्रदर्शन किरण जैन ने किया।













Add Comment