आचार्य श्री 108 शांतिसागर जी का 82वां समाधि दिवस कंचनबाग स्थित समवशरण मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन भक्तिभाव एवं मंगलमय वातावरण में हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री 108 शांतिसागर जी का 82वां समाधि दिवस कंचनबाग स्थित समवशरण मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन भक्तिभाव एवं मंगलमय वातावरण में हुआ। मंदिर परिसर में धर्ममय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूज्य आचार्य श्री के तप, त्याग एवं संयममय जीवन को स्मरण करते हुए भावपूर्ण विनयांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने आचार्य श्री के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हसमुख गांधी, शरद पानोत, पवन बागड़िया, विकास जैन (बीड़ी), अर्पित जैन वाणी, रानी दोषी, रेणु गोधा, मधु पाटनी, डॉ. सुशीला सालगिया, रेखा दीदी, सरिता दीदी, शशि दीदी एवं निर्मला दीदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment