समाचार

मई से शुरू होगा दिगंबर जैन समाज का भव्य 5 दिवसीय वार्षिक उत्सव : 100 फीट लंबे कैनवास पर रामायण दर्शन, महिलाओं के लिए फ्री समर कैंप और रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट रहेगा आकर्षण


इंदौर के हंसदास मठ में 20 से 24 मई तक दिगंबर जैन समाज का 5 दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित होगा। इसमें 100 फीट लंबे कैनवास पर रामायण दर्शन, महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर, समर फूड कॉर्निवाल और क्रिकेट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगे। — पढ़िए इंदौर से रेखा जैन की यह विशेष रिपोर्ट


इंदौर। सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफेयर सोसायटी इंदौर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता एवं अनंत सेवा न्यास नई दिल्ली द्वारा 20 से 24 मई तक हंसदास मठ में भव्य 5 दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों सभी के लिए अलग-अलग आकर्षक कार्यक्रम रखे गए हैं।

100 फीट लंबे कैनवास पर दिखेगी रामायण

आयोजक पंडित योगेंद्र महंत, संस्थापक राहुल सेठी, पीयूष रावका, अनंत महंत और पवन पाटोदी ने बताया कि 23 मई को शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक 100 फीट लंबे कैनवास पर बनाई गई भव्य रामायण के दर्शन कराए जाएंगे।

इस अद्भुत कला प्रस्तुति को कलाकार डॉ. सीमा अलावा और उनके सहयोगी हर्ष जाटव एवं पवन निषाद ने पेंटिंग के माध्यम से तैयार किया है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचेंगे।

कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

इस भव्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, समाजसेवी भरत कुसुम मोदी और संजय-अर्चना पाटोदी उपस्थित रहेंगे।

महिलाओं और युवाओं की क्रिकेट लीग बनेगी आकर्षण

20 से 24 मई तक समर फूड कॉर्निवाल के साथ दिगंबर जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट भी आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।

टूर्नामेंट में महिलाओं की 24 टीमें और युवाओं की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महिलाओं और युवतियों के लिए फ्री समर कैंप

वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रभा नितेश जैन, पूर्व अध्यक्ष सोनम अभिषेक जैन, मार्गदर्शक इति सुनील जैन, आरती अमित काला और सुयश जैन ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर भी रखा गया है।

22 मई को पेस्ट्री शेफ प्रीतिशा पाटोदी द्वारा बेकरी आइटम बनाना सिखाया जाएगा, वहीं 23 मई को साड़ी ड्रेपिंग, हेयर स्टाइल और अन्य उपयोगी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। दोनों दिन कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम

इस आयोजन को सफल बनाने में एकता ग्रुप के अध्यक्ष महावीर मोनिका सिंघई के साथ पूजा विकास कासलीवाल, रिकीन ओशिन तलाटी, सोनाली अंकित जैन, पायल पीयूष जैन, रुचि गोधा, सजल जैन, यश जैन, नीलेश रेणु जैन, ऋषि संध्या जैन, स्वप्न रूपाली जैन और रजत कृतिका जैन सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page