समाचार

समाज सेवा की मजबूत पहचान बनीं साधना दगड़े जैन, सामाजिक संसद की महिला अध्यक्ष नियुक्त: 25 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय, गुरु आस्था परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद मिली नई जिम्मेदारी


इंदौर की वरिष्ठ समाजसेवी साधना दगड़े जैन को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के महिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज सेवा, महिला नेतृत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनका योगदान लंबे समय से प्रेरणादायक रहा है।पढ़िए इंदौर से यह विशेष खबर….


समाज सेवा में 25 वर्षों का समर्पण इंदौर की जानी-मानी समाजसेवी श्रीमती साधना दगड़े जैन को दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के महिला संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले लगभग 25 वर्षों से वे सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

कई संस्थाओं में निभाई अहम जिम्मेदारी

साधना दगड़े जैन 9 वर्षों तक विश्व वैश्य महासम्मेलन इंदौर की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में इंदौर संभाग प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा वे जॉइंस ग्रुप ऑफ मालवा की 5 वर्षों तक अध्यक्ष भी रहीं।

महिला नेतृत्व की मजबूत पहचान

वर्तमान में वे भारतवर्ष खंडेलवाल महिला महासभा की अध्यक्ष हैं। साथ ही नेमी वीर महिला मंडल, गुमास्ता नगर और स्कीम नंबर 71 सेक्टर रहवासी संघ की अध्यक्ष के रूप में भी समाज को संगठित करने का कार्य कर रही हैं।

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय

साधना दगड़े जैन पुलक जन चेतना मंच और आदिनाथ जिनालय अशोक नगर की संरक्षक भी हैं। इसके साथ ही वे जिनेश्वर कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में भी समाज सेवा के कार्यों का नेतृत्व कर रही हैं।

राजनीति और समाज सेवा दोनों में सक्रिय

पिछले 17 वर्षों से वे सक्रिय राजनीति में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में प्रज्ञासागर जी महाराज ने उन्हें गुरु आस्था परिवार का राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त किया है।

पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान

महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और वृक्षारोपण जैसे अनेक जनजागरूकता कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले 13 वर्षों से वे लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधे लगवा चुकी हैं।

सम्मान और पहचान

उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2011 में प्रतिष्ठित ‘नई दुनिया नायिका अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। समाज में उनकी पहचान एक सेवाभावी, प्रेरणादायक और सक्रिय महिला नेतृत्वकर्ता के रूप में बनी हुई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page