महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा और नौगामा केंद्र के पदाधिकारियांे ने डीएसपी सुहासी जैन से मुलाकात की। सेवा कार्यों पर चर्चा करते हुए डिप्टी जैन ने कहा कि टू-व्हीलर चलाने वाले अधिकतम लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। बागीदौरा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह रिपोर्ट…
बागीदौरा। महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा और नौगामा केंद्र के पदाधिकारियांे ने डीएसपी सुहासी जैन से मुलाकात की। सेवा कार्यों पर चर्चा करते हुए डिप्टी जैन ने कहा कि टू-व्हीलर चलाने वाले अधिकतम लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जिससे सड़क प्रतिदिन दुर्घटना में घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हमें लोगों को हेलमेट का निरंतर उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सचिव विनोद दोसी और नौगामा शाखा अध्यक्ष सुरेश गांधी ने डिप्टी सुहासी जैन का उपरना व मोमेंटो प्रदान करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यांे की जानकारी दी गई। डिप्टी ऑफिस बागीदौरा में पर्यावरण संरक्षण बैनर का विमोचन किया गया। अपैक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह का अंक भेंट किया गया। साथ ही जीवन सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
परिसर में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था के लिए सकोरे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यालय के पुलिस बंधुओं ने कहा कि प्रतिदिन हम इन परिंडों में पानी अवश्य डालेंगे। इस अवसर पर सेवा कार्य के स्टीकर सभी उपस्थित पुलिस बंघुओं के मोबाइल पर लगाए गए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सागरमल सोनी, नौगामा शाखा सचिव कैलाश मोदी, बसंतकांत शर्मा, धीरज दोसी , हंसमुख गांधी, संदीप पंचोरी उपस्थित रहे। डिप्टी कार्यालय की ओर से महिपाल, हिमांशु, दिनेश, मुकेश और नितेश भी उपस्थित रहे।













Add Comment