विजयनगर दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग विजयश्री शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता जैन ने शपथ ग्रहण के बाद समारोह में परिषद की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की युवती को जीविकोपार्जन के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की। इंदौर से पढ़िए, मुक्ता जैन की यह खबर…
इंदौर। विजयनगर दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग विजयश्री शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता जैन ने शपथ ग्रहण के बाद समारोह में परिषद की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की युवती को जीविकोपार्जन के लिए एक सिलाई मशीन भेंट की। संत सदन में हुए समारोह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन ने सविता जैन को विजयश्री शाखा की अध्यक्ष, विभा जैन को सचिव एवं रजनी पवैया को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभा जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरला सामरिया, मीना गोदरे संभाग अध्यक्ष मुक्ता राजेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष संतोष लुहाडिया, कल्पना बंडी एवं माधुरी जैन समारोह गौरव के रूप में उपस्थित थीं। सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। एमवाय अस्पताल में दवाइयां एवं नवजात शिशु के वस्त्र बांटे गए।













Add Comment