समाचार

गिरनारजी के लिए होगी दिल्ली से श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा : विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्षस्थल पहुंचेंगे समाजजन 


गिरनारजी के लिए दिल्ली से श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा भगवान सुपार्श्वनाथ के जन्म तप कल्याणक पर 25 जून को आरंभ होगी। अनेकों राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 5100 किमी का सफर तय कर 19 जुलाई को धर्म यात्रा गिरनार पहुंचेगी। संपूर्ण भारत से जैन समाज गिरनार जी पहुंचकर 20 जुलाई को नेमिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक मनाएगा। नईदिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह खबर…


 नईदिल्ली। गुजरात के सबसे ऊंचे पर्वतराज की सबसे ऊंची चोटी से मोक्ष प्राप्त करने वाले यदुवंशी श्री कृष्ण के चचेरे भाई 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर मोक्षस्थल श्री उर्जयंत गिरनार जी के दर्शन वंदना के लिए समस्त जैन समाज से निवेदन के लिए 5 मई को विश्व जैन संगठन के दिल्ली कार्यालय में विशेष सभा रखी गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने विशेषसभा में भगवान नेमिनाथ निर्वाण दिवस पर संपूर्ण भारत से जैन समाज को गिरनार जी वंदना करने का निवेदन किया और कहा कि जैन समाज 25 जून को सुपार्श्वनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक पर दिल्ली से गिरनार जी तक अनेकों राज्यों से होकर जाने वाली लगभग 5100 किमी लंबी 25 दिवसीय श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा में सहभागी बनें। संजय जैन ने बताया कि 20 जुलाई को जैन समाज के गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन वंदना हेतु केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित कर दिया है और निवेदन किया कि सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मेसेज पोस्ट कर दो समुदायों को लड़वाकर गिरनार जी पर्वतराज के पावन दर्शन वंदना में विघ्न पैदा करने का प्रयास करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो क्योंकि, गुजरात हाइकोर्ट ने 17 फरवरी 2005 को पारित आदेश में पुलिस प्रशासन को प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा का निर्देश दिया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के दर्शन करने और सभी सदस्यों को अपने परिवार व मित्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया 

तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस बज द्वारा गिरनार आने वाले सभी जैन श्रद्धालुओं को भोजन और रहने आदि की व्यवस्था किए जाने की सूचना संजय जैन ने दी। तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने संपूर्ण भारत में विराजमान सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने का सुझाव दिया। संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन, अभिषेक जैन पीएनबी, गौरव जैन, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन (सरधना), संगठन की लक्ष्मी नगर शाखा अध्यक्ष अतुल जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, सीए विपुल जैन (मौजपुर), सुमित जैन (कबूल नगर) ने सभी सहयोगी संस्थाओं और बंधुओं का सहयोग लेकर धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page