समाचार

इंदौर के वैशाली नगर में भक्ति का महापर्व : 9 मई से सिद्ध चक्र महामण्डल विधान का भव्य आयोजन


धार्मिक नगरी इंदौर एक बार फिर भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रही है। शहर के वैशाली नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 9 से 17 मई तक सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। धार्मिक नगरी इंदौर एक बार फिर भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रही है। शहर के वैशाली नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 9 से 17 मई तक ष्श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिनेन्द्र प्रभु की असीम अनुकम्पा और आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, पदाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री निजानंद सागर जी महाराज जैसे महान संतों के आशीर्वाद से इस अनूठे महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 9 मई को सुबह 7 बजे भव्य घटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ होगा। समापन 17 मई को विश्व कल्याण कामना महायज्ञ के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान दैनिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे।

प्रातः 6 से 6.30 जाप अनुष्ठान।

प्रातः 6.30 से अभिषेक, शांतिधारा और उसके पश्चात मुख्य विधान।

सायंकाल 7.15 से संगीतमय आरती भक्ति।

रात्रि 7.40 से शास्त्री सौरभ बड़जात्या (गुमास्ता नगर) द्वारा शास्त्र प्रवचन।

रात्रि 8.30 से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम।

प्रमुख सहभागिता

इस विधान की मुख्य विधानाचार्य इंदौर की किरण बड़जात्या (जैन कॉलोनी) होंगी। कार्यक्रम के मुख्य पुण्याजक देवेंद्र-मधु जैन छाबड़ा एवं समस्त छाबड़ा परिवार हैं। साथ ही परितोष-नितिका मिरल और सुमित-लतिका पाटनी परिवार भी इस आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में शामिल हैं।

भक्तों के लिए आमंत्रण

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति, वैशाली नगर ने इंदौर और आसपास के सभी धर्मप्रेमियों को इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह महोत्सव न केवल धार्मिक शुद्धि का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में सुख-शांति और विश्व कल्याण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page