समाचार

दिल्ली में बनेगा भारत का पहला सर्वसाधु समाधि घाट : 10 मई को सीएम रेखा गुप्ता करेंगी शिलान्यास


आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में भारत का प्रथम साधु समाधि घाट’ का निर्माण होने जा रहा है। यह घाट जैन परंपरा अनुसार ’सल्लेखना, संथारा एवं धर्ममरण करने वाले साधु-साध्वियों के अंतिम देह संस्कार को समर्पित होगा। नईदिल्ली से पढ़िए, यह खबर…


नई दिल्ली। आचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में भारत का प्रथम साधु समाधि घाट’ का निर्माण होने जा रहा है। यह घाट जैन परंपरा अनुसार ’सल्लेखना, संथारा एवं धर्ममरण करने वाले साधु-साध्वियों के अंतिम देह संस्कार को समर्पित होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 मई को शिलान्यास समारोह आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की पावन प्रेरणा एवं मंगल सान्निध्य में प्रातः 10.30 बजे निगम बोध घाट, बिरला बारादरी में होने जा रहा है। इस आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। अति विशिष्ट अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली नगर निगम के सदस्य स्थायी समिति मनीष चड्ढा रहेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल जैन श्रमण संस्कृति में सल्लेखना सर्वाेच्च तप एवं समाधिमरण को मोक्ष का द्वार माना गया है। अभी तक साधु-संतों के अंतिम संस्कार हेतु पृथक एवं शास्त्रोक्त व्यवस्था का अभाव था। परंपराचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से यह घाट देशभर के साधु-संतों के लिए समर्पित होगा। सहयोगकर्ता भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट (रजि.)’ के तत्वावधान में इस घाट का निर्माण किया जा रहा है।

झमेरी देवी सत्संग हॉल का भी होगा उद्घाटन  

मैसर्स हरिराम गुलाबराय, खारी बावली दिल्ली फर्म के विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता एवं विनित गुप्ता ने अपने गोलोकवासी दादी-दादा लाड़ली देवी और हरिराम एवं माता-पिता कमला और सत्यनारायण गुप्ता की पुण्य स्मृति में घाट का निर्माण कराया जा रहा है। समाज सेवकजयनारायण अग्रवाल द्वारा अपनी माता स्व. झमेरीदेवी की स्मृति में निर्मित ’झमेरी देवी सत्संग हॉल का भी उद्घाटन होगा। समारोह में भजन गायक अजय भाई एवं प्रदीप जैन भजन प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के मयंक जैन जैन, राजनीतिक चेतना मंच के सुभाष काला, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप बड़जात्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष मुक्ता जैन एवं रेखा जैन श्रीफल ने कहा कि यह सर्व साधु समाज के लिए दिल्ली सरकार की अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन को भी इंदौर में इस कार्य के लिए जमीन देना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल (पंजी.) एवं दिल्ली निगम बोध घाट संचालन समिति प्रधान संजय सिंघल, ’महामंत्री सुमनकुमार गुप्ता (निगम पार्षद, चांदनी चौक) हैं।

कार्यक्रम एक नजर में

कार्यक्रम- साधु समाधि घाट शिलान्यास, सत्संग हॉल उद्घाटन

दिनांक- रविवार, 10 मई

समय- प्रातः 10.30 बजे

’स्थान-झमेरी देवी सत्संग हॉल, निगम बोध घाट, दिल्ली

मुख्य अतिथि- रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली

सान्निध्य- आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी मुनिराज

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page