समाचार

आयोजन में धर्म प्रभावना का प्रतिफल : टीकमगढ़ जैन समाज ने राजेंद्र जैन एवं परिवार को सौंपी सेठ की उपाधि


श्री जी कॉलोनी, टीकमगढ़ में आयोजित भव्य पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के दौरान एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में, सकल जैन समाज और पंचकल्याणक समिति द्वारा सवाई सिंघई अजनौर परिवार को सेठ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। टीकमगढ़ से पढ़िए, मुकेश जैन लार की यह रिपोर्ट…


टीकमगढ़। श्री जी कॉलोनी, टीकमगढ़ में आयोजित भव्य पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के दौरान एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में, सकल जैन समाज और पंचकल्याणक समिति द्वारा सवाई सिंघई अजनौर परिवार को सेठ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेश जी जैन (डीमापुर) और पंडित पवन जी दिवान के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में सवाई सिंघई राजेंद्र जैन, विनोद, प्रदीप, मनोज, प्रसन्न, प्रवीण, महावीर प्रभात (वरिष्ठ पत्रकार), अभिषेक और आकाश जैन (समस्त सवाई सिंघई अजनौर) को संयुक्त रूप से सेठ की उपाधि प्रदान की गई।

सम्मान का आधार 

समिति के अनुसार, यह गौरवपूर्ण उपाधि सिंघई परिवार द्वारा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार, समाज के सर्वांगीण विकास और इस भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन में दिए गए उनके अतुलनीय समर्पण और विशेष योगदान के लिए दी गई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महेंद्र सिंघई बड़ागांव, प्रमोद कोठिया, सुनील शास्त्री, राजेन्द्र डूडा, संदीप शिवपुरी, वीरेन्द्र सपोंन और दीपक अजनौर सहित अनेक गणमान्य समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सिंघई परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page