समाचार

सकल दिगंबर जैन समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया स्वागत : मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि श्री निष्प्रह सागर जी ने बिरला के कार्य की सराहना 


मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं निष्प्रह सागरजी महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। बिरला ने श्री शांतिनाथ भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


रामगंजमंडी। मुनि श्री निष्पक्ष सागर महाराज एवं निष्प्रह सागरजी महाराज का मंगल आशीर्वाद लेने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। बिरला ने श्री शांतिनाथ भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने महाराज श्री के चरणों में नतमस्तक होते हुए श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद लिया। बिरला महाराज श्री के दर्शन कर भगवान के दिव्य स्वरूप को देख गदगद हुए। सभा परिसर में लोकसभा अध्यक्ष का सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस क्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल उनके साथ उपस्थित रहे।

महाराज श्री ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला, राकेश मडिया, अखिलेश मेडतवाल की ओर से प्रतिमा के दिव्य स्वरूप के लिए जो सहयोग दिया, उसके लिए साधुवाद दिया।महाराज श्री ने उन्हें मुनि भक्त और धर्मात्मा पुरुष कहते हुए संबोधित किया और उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि ऐसे ही धर्म कार्य के लिए हमेशा खड़े रहना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page