समाचार

ऋषभदेव पखवाड़े के विजेताओं को किया पुरस्कृत: पखवाड़े में पोस्टर, निबंध, रंगोली, स्लोगन, प्रतियोगिता हुईं


नाभिराय जी पिता तुम्हारे माता मरु देवी तुम हो विघ्न विनाशक पार करो खेबा की पंक्तियों के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कलेक्ट्री झालावाड़ में तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़े में पोस्टर, निबंध, रंगोली, स्लोगन, प्रतियोगिता हुईं। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। झालरापाटन से पढ़िए, यह खबर…


 झालरापाटन। नाभिराय जी पिता तुम्हारे माता मरु देवी तुम हो विघ्न विनाशक पार करो खेबा की पंक्तियों के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कलेक्ट्री झालावाड़ में तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़े में पोस्टर, निबंध, रंगोली, स्लोगन, प्रतियोगिता में प्रथम आने पर हर्षाली, मनीषा, गणिका, सृष्टि, राहीन, मेहनीन, शरिया, आर्या साक्षी को उप प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन एवं जिला कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्रकुमार जैन ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य बालचंद नागर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। उप प्रधानाचार्य रमेश यादव ने कहा कि इन कार्यक्रम से विद्यार्थियों के नैतिक ज्ञान में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में रवि लता पारीक, समीना खान, समीना बेगम, सनी वर्मा, लक्ष्मी कुमावत, मीनूसिंह तंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page