समाचार

जैन महिला मिलन में स्वाति जैन बनी नई अध्यक्ष : समाज के महिला संगठनों ने दी बधाइयां


जैन समाज के महिला संगठन जैन महिला मिलन में नई अध्यक्ष के रूप में स्वाति जैन (बीनू) को चयनित किए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके अध्यक्ष पद पर मनोनयन से समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। सतना से पढ़िए, यह खबर…


सतना। जैन समाज के महिला संगठन जैन महिला मिलन में नई अध्यक्ष के रूप में स्वाति जैन (बीनू) को चयनित किए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके अध्यक्ष पद पर मनोनयन से समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। स्वाति जैन (बीनू) लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। समाज की महिलाओं ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं महिला सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page