बुधवार को शाम 7 बजे दलाल बाग पंचकल्याणक स्थल पर कार्यकर्ताओं और महापात्रों का सम्मान श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री चंद्रप्रभु जिनालय मल्हारगंज के रजतमय चौबीसी का जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचर्य श्री विद्यासागर जी महाराज समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री विमलसागर जी महाराज, मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज ससंघ, प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया, सम्राट बंडा, अनिल भैयाजी के मंगलमय सानिध्य में चल रहा है।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को शाम 7 बजे दलाल बाग पंचकल्याणक स्थल पर कार्यकर्ताओं और महापात्रों का सम्मान श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से किया गया। राजेश लारेल एवं महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी ने सभी समाजजन को आमंत्रित कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया था।













Add Comment