महावीर जयंती के सफल आयोजन के बाद दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद की कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। इसमें समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। मनीष अजमेरा की रिपोर्ट ….
इंदौर । दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद ,इंदौर की कोर कमेटी की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
महावीर जयंती के बाद नई दिशा
महावीर जयंती के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के बाद इस बैठक में आगे की योजनाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर विचार हुआ।
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुरेंद्र बाकलीवाल, डी के जैन, देवेंद्र सोगानी, सौरभ पाटोदी, नकुल पाटोदी, मुकेश टोंग्या, संजय जैन, पिंकी टोंग्या, मनीष अजमेरा, जेनेश झांझरी और ऋषभ पाटनी सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
समाजहित सर्वोपरि – अध्यक्ष का संदेश
अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जी ने स्पष्ट कहा कि समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और समाजजनों के सहयोग से हर योजना को सफल बनाया जाएगा।
लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनकी कार्ययोजना तैयार की गई। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो आने वाले समय में समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।













Add Comment