समाचार

आचार्य सुबल सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम : मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक


 जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव महावीरगंज स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन नगर गौरव आचार्य सुबल सागर जी महाराज के ससंग सानिध्य में सम्पन्न हुआ। पढ़िए सोनल जैन की विशेष रिपोर्ट…


भिंड। जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव महावीरगंज स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन नगर गौरव आचार्य सुबल सागर जी महाराज के ससंग सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

प्रातःकालीन कार्यक्रम

पार्षद मनोज जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे राजा सिद्धार्थ के दरबार, सपनों का फलादेश एवं चंदनबाला के नाटक मंचन से हुई। इसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे भगवान महावीर स्वामी के जन्म एवं पालना झुलाने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दोपहर 12:00 बजे किला गेट से भव्य रथयात्रा प्रारंभ हुई, जो बजरिया, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए बैंड-बाजों के साथ लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ तक पहुंची। रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रवचन एवं संदेश

कीर्ति स्तंभ पर आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान महावीर स्वामी इस युग के अंतिम तीर्थंकर थे और उनकी वाणी सम्पूर्ण जगत के कल्याण के लिए है। उन्होंने बताया कि जैन धर्म अहिंसा का संदेश देता है और इसमें प्रत्येक जीव—चाहे एक इंद्रिय हो या पंचेंद्रिय—सभी के कल्याण की भावना निहित है।

अभिषेक एवं विधान

भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा का अवसर विमल जैन इंजीनियर एवं अंशु जैन (कनाडा) परिवार को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य संजय शास्त्री सिहानिया द्वारा विधि-विधान से पूजन सम्पन्न कराया गया।

पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान

इस अवसर पर भट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में रिदौली एवं पेच नंबर 2 में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का सम्मान किया गया तथा पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

उपस्थित श्रद्धालु

कार्यक्रम में जगदीश जैन, राजेंद्र जैन पप्पू, रतनलाल जैन, विनोद जैन ढोचरा, संजीव जैन बल्लू (चंबल डेयरी), विनोद जैन (इलेक्ट्रॉनिक्स), राजेंद्र जैन बिल्लू, मुकेश जैन (मेडिकल), मुकेश जैन बड़ेरी, मनोज जैन पार्षद, मनीष लोहिया जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र भदोरिया, रामशेष बघेल, बादशाह जैन, यश जैन, ओमप्रकाश बाबूजी, चक्र जैन, नरेश जैन, शंकर जैन, बॉबी जैन, शालु जैन सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page