समाचार

महावीर जन्म कल्याणक दिवस श्रद्धा, उमंग और उत्साह से मनाया : भव्य शोभायात्रा निकली, बैंड-बाजों के साथ हुआ नगर भ्रमण


वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकाल भगवान महावीर की पूजन, प्रतिमाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थ स्वरूप दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकाल भगवान महावीर की पूजन, प्रतिमाभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान की प्रतिमा को विमान (पालकी) में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई।

भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ छत्रपति नगर, गौरव नगर, महावीर बाग एवं अग्रसेन नगर क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई निकली। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी और स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर मंगल कलश लिए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्वेत परिधान में जैन ध्वज फहराते एवं जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। भगवान महावीर की प्रतिमा के विमान को पवन जैन, नेमीचंद जैन, निलेश टैलेंट, विक्की, अरविंद सोधिया एवं अखिलेश जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया।

अभिषेक एवं प्रवचन

शोभायात्रा के पुनः जिनालय पहुंचने पर भगवान का स्वर्ण एवं रजत कलशों से अभिषेक किया गया। अभिषेक से पूर्व जैन मनीषी विद्वान पंडित रमेशचंद्र बांझल ने भगवान महावीर के जन्म एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जन्मकल्याणक का महत्व बताया। इस अवसर पर श्री हीरालाल शाह परिवार एवं श्री रमेशचंद एवं राहुल विकास जैन बीना वाला परिवार द्वारा जिनालय में नई प्रतिमा विराजमान करने के उपलक्ष्य में जिनालय ट्रस्ट द्वारा गुणानुवाद किया गया।

उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, डॉ. बी.सी. जैन, डॉ. डी.के. जैन, डॉ. धीरेंद्र जैन, डॉ. जैनेंद्र जैन, अखिलेश सोधिया, विजय सेठी, राजेंद्र नायक, कमल जैन, श्रुत जैन, रजनी जैन, मुक्ता जैन, समता सोधिया, मनीषा जैन, संगीता बांझल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के महामंत्री विपुल बांझल द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page