समाचार

भगवान सुमतिनाथ जन्म, कैवल्य ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया : आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के ससंघ के सानिध्य में हुए विधान


भगवान सुमतिनाथ का जन्म, कैवल्य ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने पूरे देश में अपने पांचों प्रोविंसेज के 180 संस्थागत सदस्य के साथ गांवों और शहरों में मनाया। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। भगवान सुमतिनाथ का जन्म, कैवल्य ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज ने पूरे देश में अपने पांचों प्रोविंसेज के 180 संस्थागत सदस्य के साथ गांवों और शहरों में मनाया।

फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि इस पावन पर्व पर प्रातः सभी जिनालयों में भगवान सुमति नाथ का जलाभिषेक किया गया और प्रभु को जन्म कल्याणक पर्व पर पलना झुलाया गया। मोक्ष कल्याणक पर्व पर भगवान को निर्वाण कांड भाषा पाठ पढ़कर मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य समारोह बांसवाड़ा में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के ससंघ मांगलिक सान्निध्य में बाहुबली कॉलोनी बांसवाड़ा में हुआ। रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, मुंबई, अहमदाबाद, भवानी मंडी, डडूका, परतापुर, अरथूना, थांदला, दोहद, उदयपुर, गाज़ियाबाद, सोनागिर, इंदौर तथा खेरवाड़ा सहित कई गांवों कस्बों में सुमतिनाथ जन्म कैवल्य एवं मोक्ष कल्याणक पर्व पर मांगलिक आयोजन हुए।

अयोध्या में सुमतिनाथ जन्म स्थली पर गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी के सान्निध्य में आयोजन की शोभा देखते ही बनती थी। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चांपावत, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी हूमड़ जनों को सुमतिनाथ जन्म कैवल्य ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page