समाचार

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर आयोजन : राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में 7 छात्रों ने लिया हिस्सा


भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड, सांगानेर द्वारा आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) एवं चरम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में दिगंबर जैन पाठशाला, डडूका के 7 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डडूका। भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड, सांगानेर द्वारा आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) एवं चरम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में दिगंबर जैन पाठशाला, डडूका के 7 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

दो विषयों पर दी गई निबंध प्रविष्टियां

पाठशाला प्रेरक एवं आयोजन संयोजक अजीत कोठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत दो प्रमुख विषय निर्धारित किए गए थे—

1. भगवान आदिनाथ के षट्कर्म

2. भगवान महावीर की अहिंसा

इन विषयों पर डडूका पाठशाला से निश्चल जैन, मिष्ठी जैन, माही जैन, भाग्य एस. जैन, हर्षल जैन, सिद्धम जैन एवं दीक्षिता सेठ ने लगभग 800 शब्दों में अपने निबंध प्रस्तुत किए।

दो वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता

कोठिया ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर एवं सीनियर में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में 12 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं तथा सीनियर वर्ग में 12 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड, सांगानेर द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page