समाचार

महावीर जन्म जयंती को लेकर सौंपा गया ज्ञापन : 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग


भगवान महावीर जन्म जयंती को लेकर भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जैन समाज द्वारा जिलाधीश श्री साकेत मालवीय को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


अशोकनगर। भगवान महावीर जन्म जयंती को लेकर भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जैन समाज द्वारा जिलाधीश श्री साकेत मालवीय को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

जैन मिलन द्वारा देशभर में समारोह

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत अशोकनगर के अध्यक्ष राकेश कांबली, महामंत्री राकेश अमरोद, मंत्री विजय जैन धुर्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्ल, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री वीर नरेश चंद्र जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सुभाष जैन (कैंची), पार्श्व जैन मिलन के अध्यक्ष वीर नीरज जैन (तारई) एवं राष्ट्रीय संयोजक वीर प्रवीण कुमार जैन (नेशनल) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महापुरुषों की जयंती लाती है खुशियां – कलेक्टर

कलेक्टर साकेत मालवीय ने इस अवसर पर कहा कि यह समय धार्मिक त्योहारों का शुभ संयोग लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती, भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव तथा इसके बाद हनुमान जयंती, ये सभी पर्व समाज में खुशियों का वातावरण निर्मित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चैत्र मास किसानों के लिए भी सुखद समय होता है, जब उनकी फसल पककर घर पहुंचती है, जिससे चारों ओर संतोष और प्रसन्नता का माहौल रहता है। “हमारे महापुरुषों की जन्म जयंती खुशियों की बहार लेकर आती है,” उन्होंने कहा।

30 मार्च को मनाई जाएगी महावीर जयंती

जैन समाज के मंत्री श्री विजय जैन धुर्रा ने बताया कि “जियो और जीने दो” का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती इस वर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, दिनांक 30 मार्च को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है, जबकि वास्तविक तिथि 30 मार्च है। अतः समाज ने शासन से निवेदन किया है कि अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को घोषित किया जाए। इस अवसर पर जैन समाज की ओर से जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं जिला पुलिस अधीक्षक को महावीर जयंती समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page