समाचार

ऑनलाइन बैठक में देशभर के पदाधिकारी जुड़े, नई कार्यकारिणी का गठन : वीतराग जिनशासन द्वारा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ


 अखिल भारतवर्षीय वीतराग जिनशासन प्रभावना संगठन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस बैठक में देशभर से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में विभिन्न धार्मिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा समाजहित में नई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की विशेष रिपोर्ट…


मुरैना/फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय वीतराग जिनशासन प्रभावना संगठन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस बैठक में देशभर से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में विभिन्न धार्मिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा समाजहित में नई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक परम पूज्य उच्चारणाचार्य श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य युवा प्रणेता वात्सल्य मुनि श्री विनंदसागर जी मुनिराज की प्रेरणा से आयोजित की गई, जिससे आयोजन को आध्यात्मिक दिशा प्राप्त हुई।

‘गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति योजना’ का शुभारंभ

बैठक के दौरान जैन दर्शन के प्रकांड विद्वान पंडित गोपालदास वरैया के नाम पर “गुरुणांगुरु गोपालदास वरैया छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत अनेक श्रद्धालुओं ने सहयोग राशि प्रदान की।

प्रतीक शास्त्री (नोएडा) – ₹15,000

दीपचंद कोठिया (नागपुर) – ₹11,000

सुरेशचंद बावूजी (इंदौर) – ₹5,100

नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं—

महेंद्र कुमार शास्त्री (मुरैना) – निर्देशक

डॉ. हरिश्चन्द्र शास्त्री (सागर) – अध्यक्ष

डॉ. पंकज जैन (इंदौर) – कार्याध्यक्ष

पवन शास्त्री दीवान (सागर) – उपाध्यक्ष

प्रतीक शास्त्री (नोएडा) – महामंत्री

प्रिंस जैन देवांश (फिरोजाबाद) – कोषाध्यक्ष

परामर्श मंडल एवं अन्य जिम्मेदारियां

परामर्श मंडल में सुरेशचंद बावूजी (इंदौर), रमेशचंद शास्त्री (दाऊ जोबनेर), दीपचंद्र कोठिया (नागपुर), चंद्रेश शास्त्री (भोपाल), मुकेश शास्त्री (मधुर, श्री महावीर जी) एवं नाथूलाल (बनेठा) को शामिल किया गया। अन्य नियुक्तियों में संभव जैन (फिरोजाबाद) को कार्यालय मंत्री, अंशुल शास्त्री (बांसा तारखेड़ा) को शिविर संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य आकाश जैन (फिरोजाबाद), नियम जैन (विदिशा), शिवानी जैन (आगरा), लौकेश जैन (बनेठा), संदीप संगम (इंदौर) को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. हरिश्चन्द्र शास्त्री (सागर) ने की। कार्यक्रम का मंगलाचरण मुकेश शास्त्री (मधुर, श्री महावीर जी) द्वारा किया गया तथा संचालन प्रिंस जैन देवांश (फिरोजाबाद) ने किया। बैठक में संगठन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा जिनशासन की प्रभावना को सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page