समाचार

शिक्षाप्रद लघु नाटिकाओं की झलकियां भी की गईं प्रस्तुत : फागोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न


श्री आदिनाथ महिला मंडल, महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 18 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। पढ़िए अनिता बड़़जात्या की रिपोर्ट…


जयपुर। श्री आदिनाथ महिला मंडल, महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 18 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल की मंत्री बीना टोंग्या ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जो कमला बिलाला, सुनीला झांझरी, नीलू गंगवाल, कमला झांझरी, इंदू शाह, मेना सोगानी, अनीता छाबड़ा एवं मंजू छाबड़ा सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

सभी अतिथियों का स्वागत महिला मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों इंदु शाह, विमला जैन, सरोज बाकलीवाल, सुमन सोगानी, ऊषा सेठी, रेखा झांझरी, सुनीला बाकलीवाल, उषा लुहाड़िया, अनीता बड़जात्या, ज्योति शाह, सीमा पाटोदी जैन एवं मति जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं द्वारा विभिन्न थीम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षाप्रद लघु नाटिकाओं की झलकियां भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रमोद ने विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। उपरोक्त कार्यक्रम में जैन हाउजी का आयोजन सुनीला बाकलीवाल, अनीता बड़जात्या एवं मंजू सेवा वाली द्वारा कराया गया। समारोह का कुशल संचालन बीना टोंग्या ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page