समाचार

श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल अत्तापुर हैदराबाद ने मनाया आदि वीर जन्म महोत्सव : 64 रिद्धि विधान और हवन किया गया


श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल द्वारा श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में आदि वीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। अत्तापुर हैदराबाद से पढ़िए, मनीषा दगड़ा की यह खबर… 


अत्तापुर हैदराबाद।श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल द्वारा श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में आदि वीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। यहां श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में इस अवसर पर मूल नायक श्री चिंतामणि पारसनाथ भगवान का अभिषेक नित्य नियम पूजन के पश्चात 64 रिद्धि विधान और हवन युवा विधानाचार्य अभिषेक जैन मुंगेली एवं सहयोग प्रदीप पंडित जी ने करवाया।

आदिनाथ भगवान और महावीर भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आदिनाथ भगवान एवं महावीर भगवान का प्रथम पालन झूलने का सौभाग्य मंजू, रंजन बड़जात्या एवं नंदलाल देवेंद्रकुमार बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। इस विधान में 13 इंद्राणी के जोड़े के साथ-साथ मंडल के सभी पुरुष, महिलाएं, संस्था के अध्यक्ष मंत्री के साथ-साथ महिलाएं एवं पुरुषों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page