समाचार

टीएमयू में दीक्षांत समारोह 14 को : अभिनंदन के लिए सज गया है भव्य पंडाल


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के 14 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। डीएम अनुजसिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल के साथ कुलाधिपति सुरेश जैन ने दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियों का जायजा लिया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के 14 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। मेहमानों के अभिनंदन के लिए भव्य पंडाल सजकर तैयार है। मुरादाबाद के आला अफसरों डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल के साथ कुलाधिपति सुरेश जैन ने दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियों का शुक्रवार शाम को जायजा लिया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. जयपालसिंह व्यस्त, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन की भी मौजूदगी रही। इन अफसरों ने आला प्रबंधन से मेहमानों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के बंदोबस्त को समझा। उल्लेखनीय है कि दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। नड्डा के अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्रसिंह भी दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। ये मेहमान 36 रिसर्च स्कॉर्ल्स को पीएचडी के अलावा 108 गोल्ड, 105 रजत और 98 ब्रांज मेडल्स देकर स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे।

समारोह में कुल 6,041 स्टूडेंट्स डिग्री से अलंकृत किए जाएंगे। ये अतिथि पूर्वाह्न 10ः30 बजे कैंपस पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे रुककर समारोह में स्टूडेंट्स को डिग्री और मेंडल्स वितरण के साथ अपना मंगल आशीर्वाद देंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए कैंपस में चौतरफा होर्डिंग्स सज गए हैं। यूनिवर्सिटी में जगह-जगह पंडालों के माध्यम से स्टूडेंट्स नृत्य और लोकगीतों के जरिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page