समाचार

स्पष्ट लक्ष्य सकारात्मक दृष्टिकोण आत्मविश्वास सफलता की कुंजी : माय जर्नी पर हुई केंद्रित एल्युमिनाई टॉक


तीर्थंकर महावीर नर्सिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर और एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से फ्रॉम स्टूडेंट्स टू एम्स नर्सिंग ऑफिसरः माय जर्नी पर केंद्रित एल्युमिनाई टॉक हुई। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की 2024 बैच की एल्युमिना एवं एम्स, नई दिल्ली की नर्सिंग ऑफिसर काजल यादव ने कहा कि नर्सिंग पेशे में भावनात्मक स्थिरता, दबाव में काम करने की दक्षता और आपातकालीन निर्णय लेने की क्षमताएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि चुनौतियों को सीखने और अनुभव प्राप्त करने के अवसर बनाएं। इससे आप न केवल अपने पेशे में दक्ष होंगे, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनेंगे। यादव बोलीं, लक्ष्य की स्पष्टता, सतत परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है। काजल तीर्थंकर महावीर नर्सिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर और एल्युमिनाई रिलेशन सेल की ओर से फ्रॉम स्टूडेंट्स टू एम्स नर्सिंग ऑफिसरः माय जर्नी पर केंद्रित एल्युमिनाई टॉक में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थीं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके एल्युमिनाई टॉक का शंखनाद हुआ। मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी, प्राचार्या, प्रो. जसलीन एम., एआरसी के एडी प्रो. सिद्धार्थ माथुर आदि मौजूद रहे। संचालन फैकल्टी गौरव कुमार ने किया।

पीएचडी में प्रवेश के महत्व पर प्रकाश डाला

यादव ने बताया कि नर्सिंग केवल अस्पताल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शोध, शिक्षा, प्रशासन और सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे विविध अवसर भी हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने कौशल और रुचियों के अनुसार करियर विकल्प चुनने की सलाह दी। सरकारी क्षेत्र में नर्सिंग अधिकारियों के विभिन्न पद जबकि, निजी क्षेत्र में क्लिनिक, बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान और नर्सिंग एजेंसियों में भी असीम अवसर हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा के विकल्प जैसे मास्टर्स और पीएचडी में प्रवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काजल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति और साक्षात्कार की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, नियमित अध्ययन, स्वयं मूल्यांकन और परीक्षा पैटर्न की गहन समझ सफलता के लिए अनिवार्य हैं। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने करियर संभावनाओं, सरकारी और निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, उच्च शिक्षा, कार्य-जीवन संतुलन और पेशेवर चुनौतियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page