समाचार

मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में हुआ आयोजन : सम्पदा एकेडमी का मुनि श्री के सानिध्य में हुआ शिलान्यास


निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नेशनल हाईवे पर उच्च शिक्षा के उद्देश्य से सम्पदा एकेडमी का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जैन समाज ने जो कदम उठाया है, उससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में नेशनल हाईवे पर उच्च शिक्षा के उद्देश्य से सम्पदा एकेडमी का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जैन समाज ने जो कदम उठाया है, उससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। सायंकाल रोडा ग्राम में नवीन जिनालय के शुभारंभ के उपरांत प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन एवं मुनि श्री के आशीर्वाद से नौहरकलों परिवार के पवन जैन के पुत्र प्रतीक जैन द्वारा 22 हजार वर्गमीटर का भूखंड शिक्षा के लिए समर्पित किया गया, जिसका शिलान्यास परिवारजनों द्वारा किया गया। मुनि श्री के समक्ष इस शिक्षा संस्थान का नाम “सम्पदा एकेडमी” रखा गया। इस एकेडमी में प्रशासनिक उच्च शिक्षा के लिए आईएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु चयनित प्रतिभागियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। मुनि श्री ने ससंघ रात्रिकालीन प्रवास के उपरांत प्रातःकाल ज्ञानोदय तीर्थ के लिए विहार किया, जहां जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उनकी अगुवाई की। मुनि श्री के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा एवं अन्य मांगलिक क्रियाएं पूज्यक परिवारों द्वारा संपन्न कराई गईं।

मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पूज्याजन मंदिर प्रबंधक राजेंद्र सर्राफ को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, शीलचंद अनौरा, सौरभ जैन (सीए), राजेंद्र जैन थनवारा, अनिल जैन अंचल, संजीव जैन (ममता स्पोर्ट), अक्षय अलया, प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, अजय जैन साइकिल, मनोज जैन बबीना, मुन्नालाल जैन (अभिलाषा), अजित जैन खजुरिया, अमित सर्राफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page