समाचार

बड़वानी बावनगजा सिद्ध क्षेत्र पर महा मस्तकाभिषेक होगा : पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुक्तागिरी तीर्थ क्षेत्र में बावनगजा सिद्ध क्षेत्र के लिए आचार्य श्री समयसागरजी से प्रतिनिधि मंडल ने आशीर्वाद लिया


बावनगजा सिद्ध क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद दोषी के नेतृत्व में निमाड़ के श्रावक-श्राविकाओं और कमेटी के सदस्य श्री मुक्तागिर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य आचार्य श्री समय सागरजी की चरण वंदना की। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। बड़वानी स्थित बावनगजा सिद्ध क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद दोषी के नेतृत्व में निमाड़ के श्रावक-श्राविकाओं और कमेटी के सदस्य श्री मुक्तागिर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य आचार्य श्री समय सागरजी की चरण वंदना करते हुए बावनगजा में 84 फीट खड्गासन श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के जीर्णोद्धार की प्रगति की जानकारी दी।न साथ में आर्यिका पुण्यमती माताजी की प्रेरणा से हाथ करघा के चरखे चल रहे उसकी जानकारी भी दी गई। साथ में श्री आदिनाथ भगवान की 84 फीट प्रतिमा जो पहाड़ों को काटकर पत्थर को तराश कर बनी हुई है। ऐतिहासिक धरोहर एशिया की सबसे मूर्तियों में विख्यात है। उसके महामस्तका अभिषेक और पंचकल्याणक महोत्सव में सानिध्य संघ सहित प्रदान करने के लिए श्रीफल चरणों में अर्पित किया गया।

निमाड़ मालवा में देश में भक्तों में हर्ष की लहर

महोत्सव की संभावित तारीख 22 से 27 जनवरी 2027 पर चर्चा भी हुई। बावनगजा तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोषी ने बताया कि महोत्सव की स्वीकृति मौन रूप से मिल गई है। तीर्थ क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि जानकारी मिलते ही निमाड़ मालवा में देश में भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भारत में दो जगह ही विश्व स्तर पर महा मस्तकाभिषेक बाहुबली कर्नाटका और मध्यप्रदेश के बडवानी बावनगजा तीर्थ क्षेत्र में होता है। प्रतिनिधि मंडल बडवानी मनावर, बड़वाह, अंजड़,बाकानेर, धरमपुरी, कुक्षी धामनोद आदि क्षेत्र के भक्त और मैनेजर इंद्रजीत मंडलोई भी शामिल थे। आचार्य श्री ने सभी को आशीर्वाद भी दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page