समाचार

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर हुई पोस्टर निबंध प्रतियोगिताएं : विजेताओं को पारितोषिक वितरण 12 मार्च को


जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म कल्याणक के अवसर पर भिंडर नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आमेटा समाज के नोहरे में प्रातः 9 से 11 बजे के बीच हुआ। भींडर से पढ़िए, यह खबर…


भींडर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म कल्याणक के अवसर पर भिंडर नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आमेटा समाज के नोहरे में प्रातः 9 से 11 बजे के बीच हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान आदिनाथ ऋषभदेव के बारे में निबंध और जैन धर्म से संबंधित पोस्टर बनाकर प्रतियोगिताओं में उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 5 से लेकर 12 तक के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भगवान आदिनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, ईश्वर प्रजापत, वर्षा रानी जैन, माधुरी चौबीसा, स्नेह लता चौबीसा, सीमा चौबीसा, मंजू चौबीसा, रेखा चौबीसा आदि मौजूद थे।

विद्यार्थियों को दिए जाएंगे पुरस्कार

संस्था के महामंत्री जेपी जैन सूरत में बताया कि आदिनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर 12 मार्च गुरुवार( चैत्र बदी नवमी) को दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय आने वाले विजेता विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page