समाचार

कोटा की बेटी सौम्या जैन ने जैन समाज का किया नाम रोशन : सुर नूर उपाधि से विभूषित किया गया


समाज की प्रतिभा को पहचानें। सौम्या जैन सुपुत्री अरविंद कुमार जैन रिंकु जैन आरके पुरम कोटा हाल मुकाम जयपुर ने दर्शक संस्था जयपुर द्वारा 19 से 23 फरवरी तक आयोजित सुर नूर प्रतियोगिता में बांसुरी वादन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


  धामनोद। समाज की प्रतिभा को पहचानें। सौम्या जैन सुपुत्री अरविंदकुमार जैन रिंकु जैन आरके पुरम कोटा हाल मुकाम जयपुर ने दर्शक संस्था जयपुर द्वारा 19 से 23 फरवरी तक आयोजित सुर नूर प्रतियोगिता में बांसुरी वादन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें 10 हजार रुपए नकद, ओडियंस अवार्ड और “सुर नूर” उपाधि से विभूषित किया गया। इस उपलब्धि से गौरवान्वित होकर जैन समाज ने उन्हें बधाई दी है। सौम्या ने समाज का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि सौम्या जैन जिनालयों में, मुनिराज, आर्यिका माताजी के समक्ष बांसुरी वादन द्वारा भक्ति के माध्यम से सबका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। सौम्या जैन अपनी सफलता का श्रेय देवाधिदेव, गुरुजनों के आशीर्वाद और माता-पिता द्वारा प्रदत प्रोत्साहन के साथ स्वयं की लगन व मेहनत को देती हैं। मैं सौम्या जैन के उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना वीर प्रभु से करता हूं। देव शास्त्र गुरु के परम भक्त सागरचंद जैन, धर्मनिष्ठ व्यवहार कुशल शकुंतला जैन, दादा-दादी द्वारा दिए गए सद संस्कारों का फल मेरी नजर में कह सकता हूं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page