पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी का दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी का मंडल विधान के बाद जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटौदी की यह खबर…
इंदौर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी का दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी का मंडल विधान के बाद जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रबंधन के प्रमुख शैलेश चंदेरिया ने बताया कि प्राचीन भरतक्षेत्र में अंगदेश की मिथिलापुर में इक्ष्वाकु वंश के राजा विजयराज एवं माता वर्मिला (वप्रा) के घर जन्मे बालक ने आगे चलकर युवावस्था में राज काज नहीं करते हुए दीक्षा लेकर केवल ज्ञान की प्राप्ति करके भव्य जीवों को धर्म का सही मार्ग बताया और अन्य समय में प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के संबल कूट से फाल्गुन शुक्ल पंचमी के दिन मोक्ष की प्राप्ति की। मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अलका प्राची जैन परिवार, रक्षा आरज़ू जैन परिवार एवं कीर्ति ऋषिका चहेती, धवल पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ। इसमें पवन मोठिया, चिराग मनोज जैन, ईसाक अभिनेष जैन, सुभाष जैन, श्रेय जैन, धीरज जैन, शुभम जैन, विकास जैन, मनोज हर्ष मोदी भी सहयोगी बने।
इन्होंने अर्जित किया सौभाग्य
इसी प्रकार मंडल विधान में द्रव्य दान का सौभाग्य प्राप्तकर पुण्य अर्जित किया डॉ. सतीश कुमार जैन, गोल्डी अनुप जैन, धरमचंद जैन समर्थ रेजीडेंसी, रेखा गिरनारी जैन हाईलिंक, अनीता संजय अजमेरा, सविता संजय जैन ड्रीम सिटी, आयुषी जैन, अनुज जैन, गंगवाल, शुभम् लक्षित जैन ने। इसी प्रकार मंडल विधान कार्यक्रम में मंडल पर कलश स्थापना का लाभ सविता जैन, अनिता जैन, अनुभा जैन, ऋचा जैन एवं रैना दीदी परिवार ने प्राप्त किया। मंडल पर दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य मन्नुलाला जी जैन परिवार को मिला।













Add Comment