समाचार

जनगणना निर्देशिका का विमोचन समारोह 1 मार्च को: श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट का है यह भव्य कार्यक्रम 


धर्म, समाज, संस्कृति, जीवदया, मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित दिगंबर जैन परवार समाज का स्नेह मिलन एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन समारोह एक मार्च को होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। धर्म, समाज, संस्कृति, जीवदया, मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित दिगंबर जैन परवार समाज का स्नेह मिलन एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन समारोह एक मार्च को होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के तत्वावधान में 1 मार्च रविवार को दोपहर 1.30 बजे से दस्तूर गार्डन फूटी कोठी चौराहा में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें परवार समाज जन की गरिमामय उपस्थिती से समारोह की गरिमा बढ़ेगी एवं समाज की एकता एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होगी। यही आग्रह दिगंबर जैन परवार समाज अध्यक्ष राजेश लारेल महामंत्री राजू अलबेला ने परवार समाज जनों से स्नेह मिलन समारोह में परिजनों के साथ पधारने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page