स्थानीय जैन बगीची में आयोजित रक्तदान शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ग्वालियर और मुरैना से आई चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ रक्त संग्रहण किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…
अंबाह। स्थानीय जैन बगीची में आयोजित रक्तदान शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। ग्वालियर और मुरैना से आई चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुरैना कलेक्टर लोकेशकुमार जांगिड़ ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की खुशियां बचाई जा सकती हैं। देश में हर वर्ष बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है और समय पर उपलब्धता जीवन रक्षक सिद्ध होती है। कलेक्टर ने नियमित रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।











Add Comment