समाचार

हरफन मौला हरदिल अजीज एनके जैन 75 के हुए: समाजजनों ने जन्मदिन पर दी असंख्य बधाइयां 


धर्म, समाज, संस्कृति और जीवदया के प्रति समर्पित एवं दिगंबर जैन परवार समाज इंदौर के वरिष्ठ सदस्य एनके जैन (रोडवेज) अपने सार्थक सफल जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर 76 वें वर्ष में पदार्पण कर चुके हैं। समाजजनों ने उन्हें बधाइयां दीं। इंदौर से पढ़िए, डॉ. जैनेंद्र जैन की यह रिपोर्ट…


इंदौर। धर्म, समाज, संस्कृति और जीवदया के प्रति समर्पित एवं दिगंबर जैन परवार समाज इंदौर के वरिष्ठ सदस्य एनके जैन (रोडवेज) अपने सार्थक सफल जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर 76 वें वर्ष में पदार्पण कर चुके हैं। उनका जन्म वर्ष1951 में नागपुर में हुआ, आपके पिता स्व. कामताप्रसाद जैन भोपाल स्थित वल्लभ भवन सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी रहे हैं। अपनों से हंसना बोलना और परायों में अपनापन रोपित करने वाले हर दिल अजीज एवं हरफनमौला जैन ने वर्ष 1974 में

राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) भोपाल में यातायात प्रबंधक के रूप में पदस्थ होकर अपने करियर की शुरुआत की कुछ वर्ष तक यातायात प्रबंधक के पद पर कार्य करने के बाद आपका प्रमोशन संभागीय प्रबंधक के पद पर हो गया और वर्ष 2009 में आप इसी पद पर कार्य करते हुए इंदौर से सेवानिवृत भी हुए। 35 वर्ष के अपने सेवाकाल में आप भोपाल, रीवा, गुना, नागपुर खरगोन आदि स्थानों पर पदस्थ रहे। संस्कारवान दो पुत्र के पिता एनके जैन की जीवन संगिनी सुधा जैन भी एक धर्मनिष्ठ गृहिणी हैं। एन के जैन श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु परवार समाज मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य हैं। आपने दिगंबर जैन सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर तीर्थ, दिगंबर जैन मंदिर भोपाल एवं रेवती रेंज इंदौर में निर्मित हो रहे सहस्त्रकूट जिनालय में भी एक-एक जिन प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य अर्जित किया है, जो आपकी धार्मिक उदारता और दानशीलता का प्रतीक है। आप के इस शुभ दिन पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, आजाद जैन, नरेंद्र जैन पप्पाजी, राजीव जैन बंटी, मुकेश जैन आदि समाज श्रेष्ठियों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page