मुनि श्री के सानिध्य में सद्भाव सागर जी महाराज श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज अहमदाबाद गुजरात इकाई की ओर से ’पारिवारिक पत्रिका का विमोचन’ शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन अहमदाबाद के श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय नारोल मंदिर में किया गया। अहमदाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
अहमदाबाद। नगर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय नारोल मंदिर में मुनि श्री 108 सद्भाव सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन गोलालारे समाज अहमदाबाद गुजरात इकाई की ओर से पारिवारिक पत्रिका का विमोचन गोलालारे जैन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इसमें नारोल समाज की ओर से गोलालारे जैन समाज कमेटी का स्वागत भी किया गया। नारोल मंदिर कमेटी के सदस्य जितेंद्र जैन, विमलेश जैन, राजू जैन इसनपुर उपाध्यक्ष, दिलीप जैन इसनपुर सचिव, अशोककुमार जैन चिलोगा वाले पालड़ी से, जितेंद्रकुमार जैन नारोल से एवं नीरज जैन अध्यक्ष एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री दिगंबर गोलालारे जैन समाज अहमदाबाद ने सभी का आभार जताया।











Add Comment